03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रामनगर में गश्त पर निकले गजराज तो हाईवे हुआ जाम…देखें आगे क्या हुआ

Spread the love

एफएनएन, रामनगर : रामनगर हल्द्वानी नेशनल हाईवे पर दिन के वक्त अचानक विशालकाय हाथी आने से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते काफी देर तक हाथी बीच सड़क में खड़ा हो गया और यातायात दोनों और बाधित हो गया, इतना ही नहीं, वहां से गुजरने वाली गाड़ियों पर हाथी आक्रोशित भी नजर आया और हमला करने का प्रयास भी किया, लेकिन वहां मौजूद वाहन चालकों ने समझदारी दिखाते हुए गाड़ियां मोड़ ली।

विशालकाय हाथी को मेन सड़क पर देखकर बाइक सवार, स्कूटी सवार या फिर सभी वाहन चालक दूर ही खड़े हो गए,देखते ही देखते वहां ट्रैफिक पूरी तरीके से बाधित हो गया, काफी देर बाद जब हाथी हाईवे से बगीचे की ओर गया तब जाकर वहां यातायात फिर से सुचारू हो पाया ।

दूर से ही लोग विशालकाय हाथी के दर्शन करने लगे,वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे तस्वीर को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वन विभाग के अधिकारी डीएफओ कुंदन कुमार का कहना है कि सड़क पर हाथी आने की सूचना मिली थी जिसके बाद से वन विभाग को अलर्ट कर दिया है, साथ ही गश्त बढ़ाई जा रही है लोगों से अपील की है कि वन्यजीवों से उचित दूरी बनाकर रखें, साथ ही वन विभाग लगातार उस क्षेत्र में गश्त कर रहा है ताकि वन्यजीवों और मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोका जा सके ।

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img