Thursday, February 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडसीएम धामी के आने से पहले भड़के हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, धरने...

सीएम धामी के आने से पहले भड़के हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, धरने पर बैठ लगाया ये आरोप

एफ एन एन, हल्द्वानी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी पहुंचे हुए हैं। वह यहां सर्किट हाउस में नगर निगम के लिए की गई घोषणाओं की समीक्षा करेंगे। हालांकि इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश नाराज हो गए और बैठक से बाहर चले गए और धरने पर बैठ गए।

  • विधायक ने लगाया ये आरोप

आज काठगोदाम सर्किट हाउस में सीएम धामी के साथ नगर निगम के अधिकारियों की बैठक होनी है। इस बैठक में विधायक सुमित हृदयेश भी पहुंचे। इस दौरान सुमित हृदयेश ने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन और सरकार शहर की जनता और शहर के जनप्रतिनिधि के साथ भेदभाव कर रही है। नगर निगम के बैठकों की सूचना उन्हें नहीं दी जा रही है, जबकि वह नगर निगम के पदेन सदस्य हैं।

सुमित ने कहा कि उनके प्रतिनिधियों को भी बैठक में जगह नही दी जा रही है। यह कहते हुए वह सर्किट हाउस से बाहर निकल आए और गेट पर धरने पर बैठ गए। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।

  • प्रशासनिक अधिकारी बने भाजपा के एजेंट

    सुमित ने धरना देने के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को भाजपा का एजेंट बताया। कहा कि नगर निगम की 12 बैठकें हो चुकी हैं, मगर किसी भी बैठक में उन्हें या उनके प्रतिनिधि को नहीं बुलाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी होते हुए भी वह चुप बैठे हुए हैं और भाजपा एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। नगर निगम में सिर्फ भाजपा के ही सदस्य बैठे हुए हैं। कांग्रेस का एक भी सदस्य उसमें नहीं है। सुमित ने कहा कि वह कांग्रेस के विधायक हैं, इसलिए उन्हें या उनके प्रतिनिधि को शहर की जनता से जुड़े कार्यों की बैठकों में नहीं बुलाया जा रहा है।

  • अधिकारियों ने मनाया

    हालांकि कुछ देर बाद प्रशासनिक अधिकारी सुमित से वार्ता करने पहुंचे और उन्हें मना लिया और फिर सुमित बैठक में भाग लेने सर्किट हाउस के अंदर चले गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments