03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

स्कूटी पर सवार युवकों को गिरता देख सीएम धामी ने रुकवाया अपना काफिला, हालचाल जान भिजवाया अस्‍पताल

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : सड़क पर चोटिल लड़कों को देख मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना काफिला रुकवा दिया। वह गाड़ी से नीचे उतरे और सड़क किनारे खड़े लड़कों के पास पहुंचे। इस दौरान यहां भारी भीड़ लग गई। सीएम ने लड़कों को तुरंत अस्पताल भिजवाया।

गुरुवार को वाडिया इंस्टीट्यूट से वापसी के दौरान सिनर्जी अस्पताल जीएमएस रोड के नजदीक स्कूटी सवार दो लड़के गिर गए। सड़क पर चोटिल बच्चों को देख मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने काफिले को रुकवाया। दोनों लड़कों का उन्होंने हालचाल जाना और काफिले में चल रही पायलट कार से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए।

  • सीएम ने की हेलमेट पहनने की अपील

सीएम धामी ने दुपिहया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील की। उन्होंने कहा कि हेलमेट हमारी ही जिंदगी के लिए जरूरी है। ट्रेफिक नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। स्कूटी से गिर कर चोटिल हुए दो लड़कों को भी सीएम ने हेलमेट जरूर पहनने की सलाह दी।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img