03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बाबा नीब करौरी का आशीर्वाद लेने कैंची धाम पहुंचे विराट और अनुष्का

एफ एन एन, भीमताल : आस्ट्रेलिया में टी 20 वर्ल्ड कप पूरा होने के बाद विराट बुधवार को परिवार के साथ कुमाऊं पहुंचे हैं। वर्ल्ड कप में रन मशीन साबित हुए विराट फार्म वापसी के बाद बाबा नीब करौरी महाराज से आशीर्वाद पहुंचे। गुरुवार सुबह उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नीब करोरी बाबा का आशीर्वाद लिया।

पत्नी अनुष्का शर्मा ने सितंबर में विराट के शतक के बाद बाबा नीब करौरी की तस्वीर शेयर की थी। संभवतया उन्होंने विराट की फार्म वापसी के लिए दुआ मांगी थी और मुराद पूरी होने पर वह विराट के साथ यहां पहुंची हैं। नैनीताल जिले में भवाली-अल्मोड़ा एनएच किनारे स्थित कैंची धाम देश-विदेश के लोगों के लिए श्रद्धा और आस्था का केंद्र रहा है। बाबा नीम करौली महाराज में विराट की पत्नी अनुष्का की भी श्रद्धा है।

यह पहली बार तब पता चला जब एशिया कप में विराट के अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद शतक लगाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर बाबा नीब करौरी महाराज की तस्वीर शेयर की थी। साथ ही एक नोट लिखा- ‘यू डोंट हैव जव चेंज एनी बडी, यू जस्ट हैव टू लव देम’ यानी आपको किसी को बदलने की जरूरत नहीं है, आपको बस उनसे प्यार करना है’ शेयर की है। इसके बाद उनकी यह पोस्ट देशभर में वायरल हो गई। इसके बाद पता चला कि अनुष्का भी बाबा नीब करौरी की परम भक्त हैं।

विराट की शानदार फार्म एशिया कप के बाद आस्ट्रेलिया में हुए वर्ल्ड कप में भी जारी रही। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस बीच विराट का शेड्यूल काफी व्यस्त रहा। वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद समय मिलते ही विराट ने बुधवार को परिवार के साथ देवभूमि का रुख किया

वह हेलिकॉप्टर में भवाली स्थित घोड़ाखाल हैलीपैड पर उतरे। अचानक परिवार संग देवभूमि आगमन को तीन साल बाद फार्म वापसी के लिए बाबा का धन्यवाद अदा करने और आशीर्वाद लेने से जोड़कर देखा जा रहा है। उत्तराखंड के प्रवासी छात्र-छात्राओं को जैसे ही विराट के उत्तराखंड पहुंचने की जानकारी लगी तो उनकी ताजा तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं।

व्हाट्सएप और एफबी की स्टोरी में विरुष्का के यहां पहुंचने के बाद की वीडियो लोगों ने जमकर शेयर की। स्टेटस से लेकर लोगों की जुबां पर उनके देवभूमि आगमन की चर्चा रही। बाबा के भक्तों में आम आदमी से लेकर दुनियाभर के नामी लोग शामिल हैं। बाबा के भक्त और लेखक रिचर्ड अल्बर्ट ने मिरेकल आफ लव नाम से बाबा पर पुस्तक लिखी है।

इस पुस्तक में बाबा नीब करौरी के चमत्कारों का विस्तार से वर्णन है। एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग जैसी बड़ी विदेशी हस्तियां बाबा की भक्त हैं। हर साल 15 जून को धाम में विशाल मेले व भंडारे का आयोजन होता है। 15 जून को पावन धाम में स्थापना दिवस मनाया जाता है। बाबा नीब करौरी ने इस आश्रम की स्थापना 1964 में की थी।

Hot this week

Mukteshwar से शुरू हुई 658 KM की हिमालयन MTB चैलेंज-2026, 10 जिलों से गुजरेंगे साइकिल राइडर्स

एफएनएन , हल्द्वानी : उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा...

Haridwar में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, नीचे दबीं दो कारें, बड़ा हादसा टला

एफएनएन , हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार में देर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img