03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : अब 20 नवंबर तक कर सकते हैं पटवारी-लेखपाल भर्ती के ऑनलाइन आवेदन, उम्मीदवारों को मिली राहत

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफ एन एन, देहरादून : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पटवारी-लेखपाल भर्ती के उन उम्मीदवारों को राहत दी है, जो कि आयु गणना की दुश्वारी की वजह से आवेदन नहीं कर पा रहे थे। इन सभी उम्मीदवारों के लिए आयोग ने आवेदन की विंडो खोल दी है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से निकाली गई पटवारी-लेखपाल भर्ती में आवेदन करने वाले आवेदकों की आयु की गणना एक जुलाई 2020 के आधार पर की जा रही है।

जबकि नए उम्मीदवारों की आयु की गणना एक जुलाई 2022 के आधार पर की जा रही है। पुराने उम्मीदवारों की आयु की गणना में पटवारी के लिए आयु 28 वर्ष एक दिन और लेखपाल के लिए आयु 35 वर्ष एक दिन आ रही है। इस वजह से वह ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे थे।

मामले में विवेकानंद ओझा ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट नैनीताल के आदेश के तहत ऐसे सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन का मौका दे दिया गया है। आयोग सचिव जीएस रावत के मुताबिक, ऐसे उम्मीदवार जो कि आयु की इस तकनीकी गड़बड़ी की वजह से आवेदन नहीं कर पाए, वह 20 नवंबर तक आयोग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विज्ञापन की बाकी शर्तें यथावत रहेंगी।

 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

Kedarnath Fake Video Case: चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो डालने पर FIR, प्रशासन का सख्त एक्शन

एफएनएन, केदारनाथ : Kedarnath Fake Video चारधाम यात्रा के दौरान...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

Topics

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

केएसजी इंटर कॉलेज मीरगंज: हाईस्कूल में अनमता (90%), इंटर में मो. समद खान (88%) रहे कॉलेज टॉपर

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, मीरगंज-बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img