03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

…तो क्या आजम खान के साम्राज्य पर भी चलेगा बुलडोजर

Spread the love

एफएनएन, रामपुर : सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर के सांसद आजम खान के साम्राज्य पर भी अब यूपी सरकार का बुलडोजर चलने वाला है। यूपी में आजम खान के रामपुर में फैले साम्राज्य के अवैध निर्माण पर कार्रवाई होना तय है। इसके लिए रामपुर विकास प्राधिकरण ने पूरी तैयारी कर ली है। आजम खान के ‘हमसफर रिसॉर्ट’ को पन्द्रह दिन में ध्वस्त करने का नोटिस आजम खान की पत्नी तन्जीन फातिमा को सीतापुर जेल में भेज दिया है, ताकि वह इस रिसॉर्ट को खुद ध्वस्त करा दें, अन्यथा फिर रामपुर विकास प्राधिकरण इसको तोड़ने की कार्रवाई करेगा और खर्चा भी वसूलेगा।

आजम की पत्नी को थमाया नोटिस

रामपुर विकास प्राधिकरण ने आजम खान की पत्नी तन्जीन फातिमा जो सीतापुर जेल में हैं। उनको एक सरकारी नोटिस भेजा गया है। जिसमें उनके रिसॉर्ट के अवैध होने की बात कही जा रही है। और उनसे कहा गया है कि वह इसे खुद ही ध्वस्त करा दें नहीं तो 15 दिन पर रामपुर विकास प्राधिकरण इसे गिरा देगा और बुलडोजर के पैसे भी उन्हीं से लिए जाएंगे। अब देखना होगा कि आजम खान के इस ‘हमसफर रिसॉर्ट’ पर कब यूपी सरकार का बुलडोजर चलता है।

अवैध रुप से किया था निर्माण

आजम खान का आलीशान रिसॉर्ट बिना नक्शा पास कराए बनाया गया है। जो कि 30 मीटर चैड़ाई की ग्रीन बैल्ट में बना हुआ है। आजम ने इसका नक्शा ग्राम पंचायत से पास कराया था। जिसे प्राधिकरण ने सही नहीं माना है अब प्रशासन इस पर कार्यवाही करेगा और इसे जल्द से जल्द गिरा देगा।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Hot this week

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img