03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

भूकंप के झटकों के दौरान बचाव को भागी युवती छत से गिरी, गंभीर रूप से घायल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

कंचन वर्मा, रुद्रपुर: मंगलवार देर रात महसूस किए गए भूकंप के झटकों के दौरान बचाव को बाहर की ओर दौड़ी एक युवती छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती अनीता शहर की इंदिरा बंगाली कॉलोनी की रहने वाली है। कल रात वह परिवार के साथ सो रही थी। रात करीब 2 बजे अचानक भूकंप के झटके महसूस होने पर वह उठकर बाहर की ओर भागी, इसी दौरान दूसरी मंजिल की रेलिंग से वह नीचे आ गिरी।

उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार उसका ऑपरेशन किया जाएगा। निजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ बसीम ने बताया कि युवती के काफी चोट लगी है और उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर आया है। उन्होंने कहा कि उसका उपचार जारी है।

 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

UK Board Result 2026: 10वीं में अक्षत गोपाल टॉपर, इंटर में गीतिका और सुशीला ने मारी बाज़ी

एफएनएन, उत्तराखंड: UK Board Result 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा...

Topics

UK Board Result 2026: 10वीं में अक्षत गोपाल टॉपर, इंटर में गीतिका और सुशीला ने मारी बाज़ी

एफएनएन, उत्तराखंड: UK Board Result 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा...

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img