03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य बनेगा उत्तराखंड, राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में पुलिस लाइन पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

एफएनएन, रुद्रपुर : कैबिनेट और जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने आज रुद्रपुर पुलिस लाइन में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। लोगों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह दिन उन संघर्षों की याद दिलाता है, जिसके लिए लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। उनके संघर्ष के कारण ही राज्य की स्थापना हुई। गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य बना रही है। आंदोलनकारियों ने जिस उद्देश्य और मकसद को लेकर राज्य गठन की वकालत और संघर्ष किया था, पुष्कर सिंह धामी की सरकार उसी ओर चलकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने केंद्र और राज्य की तमाम योजनाओं को भी गिनाया और कहा कि भाजपा राज्य की समस्याओं को समझती है और उसी के अनुरूप कार्य कर रही है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पिछले 22 वर्षों में उत्तराखंड की दशा और दिशा बदली है। उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां उत्तर प्रदेश से भिन्न थी, इसीलिए अलग राज्य की मांग की गई थी। यह भी कहा कि आज उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से उत्तराखंड से सहमति के आधार पर प्रदेश के विकास में तमाम कार्य के लिए किए जा रहे हैं। सरकार की योजनाएं मील का पत्थर साबित हो रही है। कैबिनेट मंत्री जोशी जिला भाजपा कार्यालय में पहुंचे और वहां कार्यक्रम में शिरकत की। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कमिश्नर दीपक रावत और जिलाधिकारी युगल किशोर पंत व एसएसपी मंजू नाथ टीसी भी मौजूद रहे।

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img