03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दूसरे दिन गोपेश्वर से कर्णप्रयाग के लिए रवाना हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, सरकार पर उठाए कई सवाल

एफएनएन, कर्णप्रयाग : उत्तराखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज दूसरे दिन गोपेश्वर से कर्णप्रयाग के लिए रवाना हुई। सुबह गोपेश्वर नगर के मुख्य तिराहे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने तिरंगा फहराया। इसके बाद यात्रा गोपीनाथ मंदिर पहुंची और फिर नगर की सड़कों पर निकाली गई।

प्रदेश अध्यक्ष के साथ बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, चमोली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला, संगठन मंत्री विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड 1 लाख 4 हजार करोड़ के कर्जे में है। राज्य का हर बच्चा 26 हजार रुपये के कर्ज में है।

प्रदेश में सरकार भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई है। सरकारी नौकरियों में घोटाले हो रहे हैं। बहु बेटियों की सुरक्षा राम भरोसे है। अंकिता हत्याकांड के मामले में सबूत मिटाने की कोशिश की गई। सरकार ने केस इतना कमजोर कर दिया है कि इसके आरोपी धीरे-धीरे पुलिस की गिरफ्तर से छूट रहे हैं।

Hot this week

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img