03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

धनतेरस के साथ चार द‍िवसीय दीपोत्‍सव शुरू, 25 को सूर्यग्रहण के चलते सूतककाल में नहीं होगा पर्व

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: चार द‍िवसीय दीपोत्‍सव शन‍िवार से धनतेरस के साथ शुरू हो रहा है। 23 को नरक चतुदर्शी, 24 को दीपावली मनाई जाएगी। 25 को सूर्यग्रहण के चलते सूतककाल रहेगा तो इस द‍िन कोई भी पर्व नहीं मनाया जाएगा। इसके बाद 26 को भाई दूज व गोवर्धन पूजा एक ही द‍िन रहेगा।

  • सभी योग में पूजा करना शुभ

ज्‍योति‍षाचार्य आचार्य डा. सुशांत राज के अनुसार, कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि शन‍िवार शाम छह बजकर दो म‍िनट से रव‍िवार शाम छह बजकर तीन म‍िनट तक रहेगा। दीपोत्‍सव में अपराहन व सांयकालीन पूजा का व‍िशेष महत्‍व होता है। ऐसे में धनतेरस शन‍िवार को ही मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन घर, वाहन, संपत्ति, सोना, चांदी, बर्तन, कपड़े, धनिया, झाडू खरीदने का महत्व है। इन द‍िन त्र‍िपुष्‍कर योग, इंद्र योग का न‍िर्माण हो रहा है। इन सभी योग में पूजा व खरीदारी करना शुभ माना गया है।

  • खग्रास सूर्य ग्रहण 25 को

आचार्य ब‍िजेंद्र प्रसाद ममगाईं के अनुसार, 23 को नरक चतुदर्शी यानी छोटी दीपावली जबक‍ि 24 को दीपावली पर महालक्ष्‍मी का पूजन होगा। दीपावली के अगले द‍िन मनाया जाने वाला भैया दूज व गोवर्धन पूजा इस बार ग्रहण के चलते एक द‍िन आगे जाएगा। खग्रास सूर्य ग्रहण 25 को है, इसमें शाम चार बजकर 22 म‍िनट से छह बजकर 10 म‍िनट तक ग्रहण का समय रहेगा। ग्रहण का सूतक सुबह चार बजकर 22 म‍िनट से ग्रहण समाप्‍त‍ि तक रहेगा। ऐसे में 25 को कोई भी शुभ कार्य नहीं होंगे। 26 को अपराहन व्‍याप‍िनी द्व‍ितीय होने के कारण भैया दूज व गोवर्धन पूजा मनाया जाएगा। वाणी भूषण पंचांग के अनुसार, अपराहन व्‍याप‍िनी द्व‍ितीय तिथि में इसे मनाने का न‍ियम है। द्व‍ित‍ीय तिथि 26 को दोपहर दो बजकर 40 म‍िनट से 27 को दोपहर 12 बजकर 45 म‍िनट तक रहेगी।

 

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img