03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्‍तराखंड : आंतकियों की गिरफ्तारी के बाद देहरादून और हरिद्वार में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की छापेमारी,

एफएनएन, देहरादून : NIA Raid In Uttarakhand : उत्‍तराखंड में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। राजधानी देहरादून और हरिद्वार में छापेमारी की जा रही है। उत्‍तराखंड के साथ ही कई अन्‍य राज्‍यों में भी एनआइए की छापेमारी की कार्रवाई चल रही है।

  • रुड़की के नगला इमरती में एनआइए की छापेमारी

उत्तराखंड के रुड़की के नगला इमरती में एनआइए की टीम आई हुई है। सूचना यह भी है कि देहरादून जिले के सहसपुर में भी एनआइए की टीम छापेमारी कर रही है।

बता दें कि कुछ दिन पहले हरिद्वार से गजवा-ए-हिंद के जुड़े दो आतंकी मुदस्सिर और बांग्‍लादेशी निवासी अलीनूर को गिरफ्तार किया गया था। उत्तर प्रदेश की एटीएस टीम ने यह गिरफ्तारी की थी। उसके बाद से इंटेलिजेंस एजेंसियां उनके जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही थी।

  • आंतकी फंडिंंग को लेकर छापेमारी

अब आंतकी फंडिंंग को लेकर छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों आतंकी टेरर फंडिंग करते थे और आंतकवादी संगठनों को भेजते थे। कार्रवाई के दौरान एक युवक को गिरफ्तार करने की बात भी सामने आ रही है।

  •  राज्‍यों में की छापेमारी कर रही एनआइए

वहीं दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गैंगेस्टरों को लेकर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।

  • उत्तर प्रदेश एटीएस ने आठ आतंकियों को किया था गिरफ्तार

पिछले दिनों उत्तर प्रदेश की एटीएस ने आतंकी संगठन अलकायदा इंडियन सब काटिंनेंट तथा सहयोगी जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश के आठ आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इन आतंकियों में एक आतंकी कोतवाली रुड़की अंतर्गत नगला इमरती गांव का रहने वाला था। इस आतंकी का नाम मुदस्सिर है।

  • आतंकी गतिविधियों में शामिल था मुदस्सिर

आरोपित को बांग्लादेशी कामिल अलनूर के साथ रूपेड़ी नेपाल बार्डर से उत्तर प्रदेश एटीएस ने गिरफ्तार किया था। मुदस्सिर आतंकी गतिविधियों में शामिल था। मुदस्सिर ने बांग्लादेशी कामिल एवं तल्हा को सलेमपुर (हरिद्वार) में शरण दी थी।

Hot this week

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img