03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

यशपाल आर्य का उत्तराखंड सरकार पर हमला, बाेले – एक के बाद एक हत्याकांडों से देवभूमि हुई कलाकिंत

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, बाजपुर : देवभूमि में कानून का राज स्थापित करने के दावे समय समय पर किए जाते है, लेकिन एक के बाद एक हत्या का होना कहीं न कहीं देव भूमि को कलंकित कर रहा है। कांग्रेस पार्टी ऐसे समय में प्रभावित परिवारों के साथ है। न्याय के लिए जहां भी परिवारों काे यशपाल आर्य और कांग्रेस पार्टी की जरूरत होगी हर समय सहयोग दिया जाएगा ।

यह बात बाजपुर विधानसभा के ग्राम गुलजारपुर क्षेत्र में महल सिंह की हत्या के बाद उनके निवास पर नेता प्रतिपक्ष आर्य ने शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद कही गई । कहा कि वह पहले से कहते आ रहे है कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।

उधम सिंह नगर में मे दिन दहाड़े महल सिंह जी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इससे लगभग 14 घंटे पहले जसपुर के ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर कि पत्नी की गोली मारकर हत्या की गई। दोनों ही घटनाओं ने राज्य की क़ानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए है। देवभूमि में खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद हैं।

उन्हें कानून का किसी तरह का भय नहीं है।प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल चौपट हो चुकी है। बदमाश सरेआम हथियारों से लैस होकर दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते है और प्रशासन मूकदर्शक बना देखता रह जाता है।

अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है और वे कानून व्यवस्था का खुलेआम मखौल उड़ा रहे है ऐसा लग रहा है कि जंगल राज क़ायम हो गया है और चारों तरफ अराजकता ही अराजकता है।सरकार का तंत्र पूरी तरह फेल है। इससे पूर्व दोनों शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया भरोसा दिलाया कि उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। इस मौके पर पीसीसी सदस्य हरमिंदर सिंह ढिल्लों उर्फ लाडी राहुल वर्मा आदि मौजूद थे।
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Bitcoin Fraud Case में ED का बड़ा एक्शन: देहरादून, दिल्ली और रुड़की में छापेमारी

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Fraud Case उत्तराखंड के देहरादून...

Topics

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Tehri Road Accident : खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौके पर मौत

एफएनएन, उत्तराखंड : Tehri Road Accident टिहरी गढ़वाल जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img