03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

ऊधम सिंह नगर में सनसनीखेज घटना, 10 साल के बच्चे ने की खुदकुशी, घरवालों में मचा कोहराम

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, सितारगंज :  ऊधम सिंह नगर में आज एक और सनसनीखेज घटना सामने आ गई है। यहां 10 वर्षीय बालक ने खुदकुशी कर ली है। घर में ही दुपट्टे से बंधे फंदे से उसने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। मासूम बेटे की मौत से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • टिन शेड में लगाई फांसी

घटना सितारगंज के पंडरी गांव की है। गांव निवासी समसुल पुत्र इसरार अहमद मजदूरी का काम करता है। गुरुवार सुबह वह हर रोज की तरह मजदूरी करने गया था। घर पर मां, भाई- बहन और अन्य स्वजन थे। इसी बीच सुबह करीब 8:45 बजे इसरार के बेटे 10 वर्षीय मोहम्मद अर्श ने घर के कमरे में टिन शेड में फांसी लगा ली। इससे अर्श की मौत हो गई।

  • अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने घोषित किया मृत

काफी देर बाद स्वजनों ने उसने कमरे में फंदे से लटका देखा तो कोहराम मच गया। अानन- फानन में उसका शव फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को भी सूचना दी। इसके बाद अर्श को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सा अधीक्षक डा. अभिलाषा पांडे ने अर्श को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से मां व अन्य स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

  • मानसिक रूप से बीमार था मृतक

मृतक चार बहन भाइयों में सबसे बड़ा था। एसआई प्रताप सिंह नेगी ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मृत बालक मानसिक रूप से बीमार था। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Nari Shakti वंदन सत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया ‘नौटंकी’

एफएनएन, देहरादून : Nari Shakti उत्तराखंड में नारी शक्ति...

Ed Chhapemari के दौरान हंगामा, अफसरों से धक्का-मुक्की का आरोप

एफएनएन, रायपुर : Ed Chhapemari भारतमाला परियोजना से जुड़े...

Dharali Aapda पर हरीश रावत का बड़ा हमला, बोले- राहत में देरी, आपदा प्रबंधन फेल

एफएनएन, देहरादून : Dharali Aapda उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र...

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Topics

Arvind Pandey का भावुक बयान, बोले-आरोपों के बीच खुद को मानता हूं ‘अपराधी’

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey काशीपुर में भारतीय जनता...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img