03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

काशीपुर में किसान नेता की गोली मारकर हत्या, घर के बाहर अखबार पढ़ रहे थे महल सिंह

एफएनएन, काशीपुर : उत्तराखंड के काशीपुर में किसान नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर आए मुंह ढापे बदमाशों ने किसान नेता पर गोली चलाई और फरार हो गए। महल सिंह (70) कांग्रेस के दमदार नेता रहे हैं। कुंडेश्वरी के ग्राम जुड़का नंबर एक निवासी किसान नेता महल सिंह की बाइक सवार लोगों ने पांच राउंड गोली चला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

वहीं घटना के बाद से महल सिंह के घर के बाहर भारी भीड़ लगी है। जुड़का नंबर दो निवासी महल सिंह 70 गुरुवार सुबह अपने घर के बाहर बैठ कर अखबार पढ़ रहे थे। इसी दौरान यहां दो बाइकों से नकाबपोश पहुंचे।

  • पांच राउंड फायरिंग की
हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग की। जिससे महल सिंह यही जमीन पर गिर पड़े। गोलियों के आवाज सुन परिजन दौड़े बाहर चले आए, तो देखा महल सिंह जमीन पर गिरे थे। आनन फानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में एक बेटा और एक बटी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

Hot this week

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img