03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : युवा हो जाएं तैयार, समूह-ग की 12 और भर्तियों का कैलेंडर हुआ जारी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रदेश में समूह-ग की 12 और भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने इन भर्तियों के विज्ञापन प्रकाशन की तिथि और परीक्षा तिथि जारी की है। सोमवार को राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार ने अधिकारियों के साथ परीक्षा कैलेंडर को लेकर बैठक ली। जिसके बाद समूह-ग की 12 और भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इससे पहले आयोग चार भर्तियों का कैैलेंडर जारी कर चुका है।

अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार ने कहा कि आयोग सभी परीक्षाएं इस साल दिसंबर से अगले साल दिसंबर के बीच संपन्न करा लेगा। समूह-ग से इतर आयोग के भर्ती कैलेंडर के हिसाब से 23 परीक्षाओं में से आयोग 18 करा चुका है। बाकी चार परीक्षाएं साल के अंत तक करा ली जाएंगी। पीसीएस मुख्य परीक्षा 12 से 15 नवंबर के बीच होने जा रही है।

  • महिला आरक्षण की वजह से लटकी ये भर्तियां

आयोग के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट के महिला आरक्षण पर आए निर्णय के बाद सरकार के रुख के इंतजार में कुछ भर्तियों की प्रक्रिया लटकी हुई है। इनमें पीसीएस-जे परीक्षा, एई परीक्षा, सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा, असिस्टेंट प्रोफेसर, वन क्षेत्राधिकारी और सहायक भू-वैज्ञानिक परीक्षा शामिल है। शासन से आरक्षण प्रक्रिया सुनिश्चित करने के बाद आयोग इन पर कार्रवाई करेगा।

  • 29 भर्तियों के अधियाचन शासन को लौटाए

आयोग के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार ने बताया कि आरक्षण से संबंधित कतिपय विसंगतियों के निस्तारण के लिए आयोग ने प्राप्त करीब 29 अधियाचनों को शासन को लौटा दिया है। शासन से संशोधित अधियाचन मिलने के बाद आयोग उनके लिए अलग से परीक्षा कैलेंडर जारी करते हुए समानांतर परीक्षाएं कराएगा। वर्तमान में 29 अधियाचनों को संशोधित करने की कार्यवाही शासन स्तर पर गतिमान है।

  • किस भर्ती का कब विज्ञापन, कब परीक्षा
भर्ती                                                 पद-   विज्ञापन तिथि     परीक्षा तिथि
बंदी रक्षक-                                       213     नवंबर 2022-   शारीरिक दक्षता के बाद
कनिष्ठ सहायक-                                 519     नवंबर 2022-   पांच मार्च 2023
सहायक कृषि अधिकारी आदि               463     जनवरी 2023-   23 अप्रैल 2023
उप निरीक्षक पुलिस-फायर-                  221     जनवरी 2023-   शारीरिक दक्षता के बाद
पर्यावरण पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक 434      फरवरी 2023-   सात मई 2023
मानचित्रकार, प्रारूपकार-                      60-     मार्च 2023-       चार जून 2023
अन्वेषक कम संगणक, स. सांख्यिकी अ.- 91      अप्रैल 2023-      23 जुलाई 2023
जेई सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल-       76     मई 2023-         13 अगस्त 2023
व्यवस्थापक, व्यवस्थाधिकारी-                 14      जुलाई 2023-     24 सितंबर 2023
गन्ना पर्यवेक्षक, दुग्ध पर्यवेकक्ष-               100    जुलाई 2023-     आठ अक्तूबर 2023
स्केलर-                                             200    अगस्त 2023-     19 नवंबर 2023
वैयक्तिक सहायक –                            176      सितंबर 2023-    17 दिसंबर 2023

 

  • पूर्व में इन भर्तियों का जारी हुआ था कैलेंडर
भर्ती                      पद   विज्ञापन की तिथि           परीक्षा तिथि
पुलिस कांस्टेबल-   1521   सात अक्तूबर 2022   18 दिसंबर 2022
पटवारी-लेखपाल-   554   14 अक्तूबर 2022       आठ जनवरी 2023
फॉरेस्ट गार्ड- 894- 21     अक्तूबर 2022- 22      जनवरी 2023
सहायक लेखाकार- 891   28 अक्तूबर 2022       12 फरवरी 2023

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img