03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तर प्रदेश में 30 सितंबर तक सार्वजनिक समारोह पर रोक

एफएनएन, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में आगामी 30 सितंबर तक किसी भी प्रकार के सर्वजनिक समारोह, धार्मिक उत्सव, राजनीतिक आंदोलन एवं अन्य बैठकों या कार्यक्रमों के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस मामले में राज्य के अपर सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने आदेश जारी कर दिया आदेश के मुताबिक निर्धारित समय तक प्रदेश में जुलूस और झांकियों पर प्रतिबंध रहेगा। अवस्थी का कहना है कि लोग अपने-अपने घरों में ही मूर्तियां, ताजिया एवं अलम की स्थापना कर सकते हैं।

corona_virus

धार्मिक स्थल अलर्ट पर

मुख्यमंत्री का ये आदेश राज्य में ना सिर्फ कोरोना के बढ़ते मामले में कमी लाने में कारगर सिद्ध होगा, बल्कि प्रदेश में असामाजिक तत्वों द्वारा कानून व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द को भंग करने के प्रयासों को भी विफल करेगा। प्रदेश में सभी जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तानों के अलावा पुलिस कमिश्नरों, एडीजी जोन तथा आईजी-डीआईजी रेंज को भेजे गए इस आदेश में प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता करने को कहा गया है।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img