


एफएनएन, पौड़ी : पुलिस ने जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी, पौड़ी के पूर्व रजिस्ट्रार संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें देहरादून से गिरफ्तार किया।
महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज को गायब किए जाने के मामले में संस्थान की ओर से उनके खिलाफ कोतवाली पौड़ी में एक लिखित शिकायत दी गई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसांई ने बताया कि 30 अक्टूबर 2021 को गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग संस्थान घुड़दौडी के तत्कालीन कार्यवाहक कुलसचिव डा. संजीव नैथानी ने कोतवाली में एक लिखित शिकायत दी।
उसमें वर्ष 2018-19 में संदीप कुमार के विरुद्ध संस्थान में हुई शिक्षकों, कुलसचिव पदों पर नियुक्ति, साक्षात्कार प्रक्रिया के सरकारी महत्व पूर्ण दस्तावेज गायब करने का आरोप लगाया गया था।
बताया कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई। प्रकरण में शासन की ओर से एसआइटी जांच के आदेश भी दिए गए थे। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी की अध्यक्षता में एसआइटी गठित की गई थी।
समय-समय पर एसआइटी की ओर से संस्थान के विभिन्न दस्तावेजों की जांच व संस्थान के अधिकारी, कर्मचारियों के बयान भी लिए गए।
कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि एसआइटी की ओर से पूर्व रजिस्ट्रार संदीप कुमार के विरुद्ध साक्षात्कार प्रक्रिया के सरकारी महत्व पूर्ण दस्तावेज गायब करने के प्रमाण उपलब्ध होने के आधार पुलिस द्वारा उन्हें देहरादून से गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयार की जा रही है। पुलिस टीम में निरीक्षक विनोद गुसाईं के अलावा एसएसआइ महेश रावत, कांस्टेबल गोपाल सिंह, अनिल बिजल्वाण शामिल रहे।
Hot this week
Free News - Where voices unite, stories flourish, and community thrives through open dialogue and meaningful connections.
Get important news delivered directly to your inbox and stay connected!


