03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आखिर किसके आदेश पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

  • एसडीम ने कहा- मामले से मेरा कोई लेना देना नहीं

एफएनएन, किच्छा : पुलिस बल की मौजूदगी में शुक्रवार को सारे नियम जमीदोंज हो गए। गरीब का आशियाना जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। तहसीलदार की मौजूदगी में यह सब हुआ लेकिन एसडीएम पूरे मामले से अनजान है। ऐसे में भाजपा की जीरो टॉलरेंस की नीति पर सवाल उठना लाजमी है। इस प्रकरण में जो चर्चित नाम सामने आ रहे हैं, साफ है कि पुलिस उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है। मामला किच्छा के बंडिया क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। पिछले 20 साल से जिस जगह पर लोग रह रहे थे, उनको उजाड़ दिया गया है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है पर जुर्रत तो देखिए खुल्लम खुल्ला यह सब कुछ हुआ। लोगों का आरोप है कि उन्हे सूचना तक नहीं दी गयी, न ही कीमती सामान निकालने का मौका। सब कुछ तहस-नहस कर दिया गया। जबरन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से अधिकारियों पर सवालिया निशान लग रहे है। इस मामले में बंडिया निवासी जसवीर सिंह, परमजीत सिंह, सतीष चन्द्र, राम वीर सिंह ने एसएसपी कार्यालय में एक शिकायती पत्र सौपा है।इन लोगो का कहना है कि चार कमरे तथा एक गोदाम को ध्वस्त कर दिया गया है। जिस पर वे कई वर्षो से काबिज थे। आरोप है कि इसके बावजूद रसूखदारो ने किच्छा पुलिस की मदद से यह कार्रवाई की। पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर उनका सारा सामान फेक दिया गया। एसडीएम का कहना है कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है तो ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कारवाही किसके आदेश पर और क्यों की गई।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img