03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चौथी बार भी मेजबान टीम ने कराई किरकिरी, उत्तराखंड के नाम एक भी पदक नहीं

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : गूलरभोज में चल रही राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता में मेजबान टीम ने एक बार फिर किरकिरी कराई है। उत्तराखंड के हिस्से एक भी पदक इस बार भी नहीं आ सका। आपको बता दें कि उधम सिंह नगर के गुर्जर गोल्डन में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही थी। इससे पहले भी हुई तीन प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड टीम के हिस्से सिर्फ जीरो आया था। बड़ा सवाल यह है कि जो टीम में मेजवानी कर रही है और यहां के मेजवान उत्तराखंड में नेशनल प्रतियोगिता कराने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में उनके लिए भी यह बड़ा सवाल है। आपको बताते चलें की 22 अगस्त से चल रही इस चार दिवसीय प्रतियोगिता का आज समापन था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। लाखों रुपया इस प्रतियोगिता में खर्च किया गया लेकिन मेजबान टीम एक भी पदक हासिल नहीं कर सकी।

हालांकि समापन के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस जल क्रीडा के खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की और यह भी कहा कि उत्तराखंड में इस जल क्रीड़ा की अपार संभावनाएं हैं। समापन मौके पर भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव हल्द्वानी निवासी राजीव मेहता भी शामिल हुए थे।

Hot this week

Srinagar Airport पर पोल से टकराया इंडिगो विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

एफएनएन, श्रीनगर : Srinagar Airport जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर...

Topics

Srinagar Airport पर पोल से टकराया इंडिगो विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

एफएनएन, श्रीनगर : Srinagar Airport जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर...

Haldwani के ‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच नितिन नवीन का दौरा, कांग्रेस ने उठाए सवाल

एफएनएन, देहरादून : Haldwani उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img