03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी में दो आईपीएस अफसर निलंबित

एफएनएन, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक बड़ी कार्यवाही कर नौकरशाहों में खलबली मचा दी। उन्होंने दो आईपीएस अफसर दिनेश चंद्र दुबे और अरविंद सेन को निलंबित कर दिया है। पशु पालन घोटाले में इनके नाम सामने आए थे। दोनों डीआईजी स्तर के अधिकारी है। दिनेश चंद्र दुबे, डीआईजी रूल मैन्युअल थे और अरविंद सेन डीआईजी पीएसी आगरा के पद पर तैनात थे।

dinesh
बता दें कि इससे पहले सात जून को भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल करते हुए योगी ने प्रदेश के दो जिलों के डीएम को सस्पेंड कर दिया था। इन ​दोनों पर भ्रष्टाचार और अवैध खनन करवाने के अलावा खनन माफिया से संबंध रखने के भी आरोप थे। निलंबित होने वाले अधिकारियों में गोंडा जिले के डीएम जितेंद्र बहादुर सिंह और 2009 बैच के आईएएस अधिकारी फतेहपुर के डीएम कुमार प्रशांत शामिल थे।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img