03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

इनोवा और टैक्सी की आमने-सामने टक्कर, भीषण सड़क हादसे में सात की मौत

एफएनएन, बांदा : जिले में शुक्रवार शाम इनोवा और आपे में जबरदस्त भिडंत हो गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटना के बाद दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

वाहनों में ही मृतकों के शव फंसे हुए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा रहा है। सूचना पर पहुंची बचाव कार्य में जुटी हुई है। अधिकारियों के अनुसार, इनोवा ने आपे में सामने से सीधी टक्कर मार दी, जिसमें आपे चकनाचूर। इस हादसे के बाद कई यात्रियों के शव आपे के मलबे में फंसे हुए हैं। इनोवा पानी भरे गड्ढे में कूदी और अनियंत्रित होकर आपे से भिड़ गई। चालक मौके से फरार है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही और घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा गिरवां बस स्टैंड के पास हुआ है। यहां अनियंत्रित तेज रफ्तार इनोवा कार ने सवारियां ले जा रहे ऑटो को ज़ोरदार टक्कर मार दी। कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि ऑटो दो भाग में बंट गया। ऑटो पर सवार सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 10 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। मृतकों में तीन बच्चे भी बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

Hot this week

Rudrapur में डंपर का कहर, बाइक सवार पल्लेदार की मौत; एक नाम से दो परिवारों में मचा कोहराम

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के रुद्रपुर में तेज रफ्तार...

Ankita bhandari केस में नया मोड़, विनोद आर्य के नार्को टेस्ट की मांग पर अड़े माता-पिता

एफएनएन, देहरादून : Ankita bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img