03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

स्थापना दिवस पर भाविप का रक्तदान शिविर 10 को : चुघ

एफएनएन, रुद्रपुर : भारत विकास परिषद रुद्रपुर शाखा उत्तराखंड पूर्व विकास रत्न प्रान्त द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 10 जुलाई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पुराना जिला अस्पताल किच्छा रोड़ स्थित ब्लड बैंक में स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित स्वेच्छिक रक्तदान शिविर के संयोजक भारत भूषण चुघ ने बताया कि परिषद द्वारा पिछले कई दशकों से जनहित के कार्य किये जाते रहे हैं। उन्होंने बताया कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए समाज के गरीब व पिछड़े लोगों को कम्बल व गर्म वस्त्रों का वितरण किया जाता है। वही भीषण गर्मी में लोगों को राहत प्रदान करने के लिए प्रमुख स्थानों पर शीतल पेयजल की भी व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया परिषद द्वारा विद्यालयों अध्ययनरत गरीब परिवारों के बच्चों को स्कूल ड्रेस, जूते, लेखन सामग्री व अन्य जरूरत की वस्तुएं भेंट की जाती हैं। उन्होंने बताया कोरोना काल के दौरान भी परिषद द्वारा जरूरतमंद लोगों तक ऑक्सीजन सिलेंडर, खाद्य सामग्री आदि की हर सम्भव मदद की गई। श्री चुघ ने बताया कि विद्यालयों के प्रतिभावान छात्र छात्राओं के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाता है। उन्होंने कहा परिषद द्वारा रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों के लिए रक्त की व्यवस्था करना है ताकि उनका जीवन बचाया जा सके। भारत विकास परिषद शाखा अध्यक्ष दीपक अरोरा एवं कार्यक्रम संयोजक भारत भूषण चुघ व सहसंयोजक यमन बब्बर ने सँयुक्त रूप से आम जनता से अपील करते हुए कहा कि वह आगामी 10 जुलाई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे के मध्य जिला अस्पताल किच्छा रोड़ स्थित ब्लड बैंक पहुंच कर स्वेच्छा से रक्तदान कर जनसेवा के भागीदार बनें।

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img