03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आईएएस रामविलास यादव रिमांड पर : विजिलेंस स्पेशल कोर्ट ने दी एक दिन की मंजूरी, गिरफ्तारी के पहले नहीं दिए थे सवालों के जवाब

एफएनएन, देहरादून : आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में जेल में बंद पूर्व आईएएस रामविलास यादव को विजिलेंस कस्टडी रिमांड पर लेगी। विजिलेंस स्पेशल कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड को मंजूर किया है। गिरफ्तारी के पहले विजिलेंस के सवालों का यादव ने जवाब नहीं दिया था।

उनके परिवार से भी कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार को यादव की बेटी और बेटा विजिलेंस के सामने आए थे। अब मंगलवार कल 5 जुलाई को कस्टडी में लेकर विजिलेंस  पूछताछ करना चाहती है। यादव का परिवार अभी तक विजिलेंस के सामने नहीं आया है।

विजिलेंस उन्हें नोटिस पर नोटिस भेजती रही, लेकिन उन्होंने जवाब तक देने की जहमत नहीं उठाई, जिसके बाद विजिलेंस ने यादव को पुलिस कस्टडी पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित आईएएस रामविलास यादव को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था।

विजिलेंस ने उनकी संपत्ति को आय से करीब 547 फीसदी अधिक आंका था। इस मामले में जब यादव से पूछताछ की गई तो उन्होंने ज्यादातर सवालों के जवाब में अपनी पत्नी का नाम लिया। पत्नी के नाम पर एक स्कूल भी चल रहा है जबकि बेटी के खाते में अच्छी-खासी रकम जमा की गई है।

Hot this week

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img