03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गुल्लरघाटी में डूबे दो किशोर, एसडीआरएफ ने देर रात चलाया सर्च ऑपरेशन

Spread the love

एफएनएन,देहरादून: हर्रावाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत गुल्लरघाटी नकरौंदा जीरो प्वाइंट के पास चार बच्चे दोपहर में स्नान करने गए थे। इसमें से दो बच्चे ही वापस आए। चीता पुलिस द्वारा बताया गया कि दो बच्चों के कपड़े नदी के किनारे मिले हैं। आशंका है कि दोनों बच्चे नदी में डूब गए हैं। सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम को तत्काल कॉन्स्टेबल दरमान सिंह के हमराह मय उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना किया गया।

घटनास्थल पर पहुंच टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन आरम्भ किया। डीप डाइवर मातबर को गहन सर्चिंग हेतु पानी की गहराई में भेजा गया। देर रात होने के कारण टीम को सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही थी। परन्तु तमाम मुश्किलातों को दरकिनार कर एसडीआरएफ के डीप डाइवर मातवर द्वारा दोनों बच्चों के शव को गहराई से बरामद कर बाहर निकाला गया। जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। पहचान प्रिंस कठैत पुत्र श्री अतुल सिंह कठैत और शुभम असवाल पुत्र एमएस असवाल निवासी लेन नंबर 04 सैनिक कॉलोनी बालावाला देहरादून के रूप में हुई।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img