03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

10वीं पास, बिना परीक्षा दिए मिलेगी रेलवे में नौकरी

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने 4931 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जिसमें साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने स्टेनोग्राफर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, आरएसी मैकेनिक, वेल्डर, प्लंबर, प्रिंटर, कारपेंटर, टर्नर समेत विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस के 432 पदों पर वैकेंसी निकली है। जबकि नॉर्थ-ईस्ट रेलवे में 4499 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अच्छी बात ये है कि इस भर्ती के तहत 10वीं पास उम्मीदवारों को भी बिना किसी परीक्षा के नौकरी मिलेगी। दरअसल, मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

railways-jobs

शैक्षणिक योग्यता: रेलवे भर्ती के तहत इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 10वीं की परीक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आयु सीमा : आरआरसी भर्ती 2020 के लिए आयु सीमा 15 वर्ष से लेकर 24 वर्ष तक निर्धारित की गई है। साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियम के मुताबिक छूट दी जाएगी।

इस तरह होगा चयन: इस भर्ती के लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी बल्कि उम्मीदवारों का चयन 10वीं के मार्क्स के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

आवदेन की आखिरी तारीख : 15 सितंबर 2020

आवेदन शुल्क : सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के लिए 100 रुपये, जबकि एससी /एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं।

ऐसे करें अप्लाई : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करें।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Hot this week

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Topics

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img