Sunday, April 20, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeविविधआज हो सकती है नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा, ब्राह्मण या पिछड़े...

आज हो सकती है नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा, ब्राह्मण या पिछड़े वर्ग पर दांव खेल सकती है भाजपा

एफएनएन,उत्तर प्रदेश: भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह राज्य सरकार में मंत्री हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि नया प्रदेश अध्यक्ष पिछड़े वर्ग या फिर ब्राह्मण समाज का हो सकता है।

भाजपा के उत्तर प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा आज यानी शनिवार को हो सकती है। पार्टी किसी ब्राह्मण या पिछड़े वर्ग पर दांव खेल सकती है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 29 मई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी। सूत्रों के मुताबिक कार्यसमिति में संगठन की आगामी कार्ययोजना पर मंथन होगा। ऐसे में पार्टी नेतृत्व कार्यसमिति से पहले नए अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है।

पिछड़े वर्ग से पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान और केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का नाम प्रमुख है। वहीं ब्राह्मण समाज से सांसद सुब्रत पाठक, सतीश गौतम, महेश शर्मा और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के नाम की चर्चा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments