03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कॉर्बेट सहित राज्य के सभी राष्ट्रीय पार्कों और चिड़ियाघरों में 12 साल तक के बच्चों की एंट्री फ्री

Spread the love

एफएनएन,रामनगर : विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में 12 साल तक के बच्चों का प्रवेश निशुल्क होगा। बता दें कि, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के साथ ही प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व में अब 12 साल तक के बच्चों को के अंदर निशुल्क एंट्री होगी। इस संबंध में सरकार ने शासनादेश जारी कर दिया है।कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक नरेश कुमार ने बताया कि उत्तराखंड के टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क, वन्यजीव अभ्यारण्य, कंजर्वेशन रिजर्व, चिड़ियाघर, नेशनल पार्क में 12 साल तक के बच्चों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासनादेश के क्रम में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के समस्त पर्यटक जोनों में 12 साल तक के बच्चों को नियम अनुसार निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में इसकी घोषणा की थी। 14 अक्टूबर 2021 को इसे लेकर शासन को निर्देश जारी किए गए थे कि टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क वन्य जीव अभ्यारण्य, कंजर्वेशन रिजर्व, चिडियाघर, नेचर पार्क में 12 साल तक के बच्चों को फ्री में एंट्री दी जाएगी। इस घोषणा को अमल में लाने के लिए अपर प्रमुख वन संरक्षक नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन की ओर से 17 नवंबर 2021 को प्रस्ताव पेश किया गया था। 7 मार्च 2022 को वित्त विभाग की ओर से इसकी सहमति प्रदान की गई, जिसके बाद शासन की ओर से इस संबंध में निर्णय लिया गया है।

बता दें कि, पूर्व में 5 साल तक के बच्चों को निशुल्क प्रवेश दिया जाता था। 6 से 12 वर्ष तक के बच्चों से 25 रुपये कॉर्बेट पार्क में डे विजिट के लिए किसी भी जोन में भ्रमण पर लिए जाते थे। नाइट स्टे के लिए इसके लिए 50 रुपये लिये जाते थे। वयस्कों के लिए डे विजिट के लिए प्रवेश शुल्क ₹100 व नाइट स्टे के लिए ₹200 रुपये शुल्क लिया जाता है।

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img