03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सरकारी नौकरी : बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, जुलाई में निकल रही हैं यहां बंपर भर्तियां, हो जाएं अलर्ट

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में जुलाई महीने में समूह-ग की बंपर भर्तियां निकलने वाली हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बेरोजगारों के लिए यह साल राहत भरी खबर लेकर आने वाला है।

विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक जैसे 1300 समूह-ग के पदों पर भर्ती के अधियाचन (सिफारिश) विभिन्न विभागों से अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को मिल चुके हैं। इनका अध्ययन शुरू कर दिया गया है। जिन विभागों से प्रस्ताव के साथ नियमावली नहीं आई है, वह मंगाई जा रही है।

वहीं, अन्य विभागों से भी अधियाचन आने का सिलसिला जारी है। लिहाजा, आयोग ने तय किया है कि सभी सिफारिश आने के बाद वह जुलाई महीने में भर्तियों की विज्ञप्ति जारी करेंगे। तब तक इन पदों की संख्या दो हजार से ऊपर पहुंच सकती है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि सभी एक जैसी अर्हता वाले पदों के लिए एक ही विज्ञप्ति जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल आयोग पुरानी भर्तियों को पूरा करने में भी जुटा हुआ है।

  • सवालों पर सवाल उठने के बाद अटके भर्तियों के रिजल्ट
प्रदेश में चल रही समूह-ग की दो बड़ी भर्तियों के प्रश्न पत्रों पर सवाल उठने के बाद आयोग इनकी जांच कर रहा है। जांच के बाद ही इनका परिणाम जारी किया जाएगा। दरअसल, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की फॉरेस्टर भर्ती परीक्षा के लिए करीब 80 हजार युवाओं ने आवेदन किया था। 316 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 16 जुलाई से 25 जुलाई के बीच हुई थी। परीक्षा के प्रश्न पत्रों में उम्मीदवारों ने अंग्रेजी के सवालों का गूगल से हिंदी ट्रांसलेट करने का आरोप लगाया था। इसी प्रकार, सहायक लेखाकार के करीब 600 पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने सितंबर में परीक्षा कराई थी। इस परीक्षा में भी उम्मीदवारों ने अंग्रेजी में आए सवालों को गूगल से गलत ट्रांसलेट करते हुए हिंदी में देने का आरोप लगाया था। इसका रिजल्ट भी अटका हुआ है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि इन दोनों भर्तियों में एक जैसे आरोप लगे थे। लिहाजा, आयोग विशेषज्ञों ने इनकी जांच करा रहा है। जांच रिपोर्ट के बाद जल्द ही रिजल्ट जारी किया जाएगा।

Hot this week

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img