03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गुरुग्राम में 2 मासूम बच्चियों से हैवानियत, टॉफी का लालच देकर किया रेप;

एफएनएन,दिल्ली;से सटे गुरुग्राम के पास बादशाहपुर इलाके में एक युवक द्वारा दो बच्चियों के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों पीड़ित बच्चियां पांच साल से कम उम्र की हैं। पुलिस ने बलात्कार के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी 25 वर्षीय आदिल के रूप में हुई है जो दिहाड़ी मजदूर है और यहां मकानों में रंगाई-पुताई का कार्य करता था।  पुलिस ने बताया कि बच्चियों से बलात्कार के दौरान स्थानी लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर उसकी पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि शनिवार को आरोपी आदिल अपने किराये के घर के पास ही खेल रहीं दोनों बच्चियों को टॉफी का लालच देकर अपने कमरे में ले गया था और वहां उनके साथ बलात्कार करने लगा।

पुलिस ने कहा कि बच्चियों के रोने की आवाज सुनकर एक बच्ची की मां कमरे में पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घायल बच्चियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) विकास कौशिक ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img