03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तरकाशी में जंगल की आग हुई बेकाबू, धू धूकर जल रहे हैं जंगल, लाखों की वन संपदा हुई राख

Spread the love

एफएनएन, उत्तरकाशी : जनपद उत्तरकाशी के जंगल धू धूकर जल रहे हैं। उत्तरकाशी वन प्रभाग से लेकर टौंस वन प्रभाग के जंगलों में आग लगी हुई है। आग लगने के कारण लाखों की वन संपदा राख हो गई है। मंगलवार को टौंस वन प्रभाग के ठडियार, कुकरेड़ा के जंगल धू-धूकर जलते रहे। जनपद के पहाड़ी क्षेत्रों में आग लगातार बढ़ती जा रही है। इन क्षेत्रों में आग बुझाने में वन विभाग, वन पंचायत के पदाधिकारियों और ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जनपद उत्तरकाशी के जंगल मार्च से जल रहे हैं। जिला मुख्यालय के निकट के सारे जंगल जल चुके हैं। जनपद में 100 हेक्टेयर से अधिक जंगल जल चुके हैं। जंगल की आग का धुआं चारों और फैला हुआ है। जिसके कारण आमजन को सांस लेने में भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

  • जंगल की आग से जली गौशाला

रवांई घाटी के टौंस, अपर यमुना समेत चकराता वन प्रभाग के जंगलों की आग अब बेकाबू होती जा रही है। गत सोमवार दोपहर को टौंस वन प्रभाग के पाणी गांव बीट के हुडोली के जंगल में लगी आग की चपेट में आने से एक गौशाला जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि के ग्रामीणों ने वन विभाग कर्मियों के साथ मिलकर छानी में बधे बछड़े को झूलने से बचाया।

गत सोमवार की दोपहर का आग से हुडोली गांव के उपेंद्र सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह की गौशाला जंगल की आग जल कर राख हो गई। वहीं वन कर्मियों ने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। उप वन संरक्षक सुबोध कुमार काला ने बताया कि सूखे के चलते चीड़ का पीरूल गिरनें से बार-बार आग लग रही है, कर्मचारी ग्रामीणों के साथ दिन रात आग बुझाने में जुटे हैं। सोमवार दोपहर को हुडोली बीट में भी एक गौशाला में आग लगने जल गई। जंगल आग गांव बस्ती तक न पहुंचे इस के लिए वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी है।

#रुड़की में तेज रफ्तार डंपर से टकराई एसडीएम लक्सर संगीता कनौजिया की बोलेरो
#चालक की मौके पर ही मौत, एसडीएम गंभीर घायल

https://fb.watch/cDCKXOnZ4Z/

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img