03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हाई स्कूल और ट्रेनिंग सेंटर के पास जोरदार धमाके, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Spread the love

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार सुबह तीन जबरदस्त धमाके हुए हैं। ये धमाके अलग-अलग जगहों पर हुए हैं। धमाकों में 6 लोगों की मौत की खबर है। इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं। इस घटना के बाद काबुल में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियां इन धमाकों की जांच कर रही हैं।

टोलो न्यूज के मुताबिक, तीनों धमाके पश्चिमी काबुल में हुए हैं। चश्मदीदों ने बताया कि पहला धमाका एक ट्रेनिंग सेंटर के पास जबकि दूसरी धमाका अब्दुल रहीम शहीद हाई स्कूल के सामने हुआ है। ये धमाका उस वक्त हुआ जब स्कूली बच्चे अपनी क्लास के लिए जा रहे थे।

  • 6 लोगों की मौत, कई घायल

बताया जा रहा है कि पहला धमाका मुमताज नाम के एक ट्रेनिंग सेंटर के पास हुआ। ये धमाका हैंड ग्रेनेड से किया गया है। धमाके में कम से कम 6 लोग मारे गए हैं। आंतरिक मंत्रालय ने अब्दुल रहीम शहीद हाई स्कूल के पास विस्फोट की पुष्टि की है। मंत्रालय ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

  • दो हफ्ते पहले भी हुआ था धमाका

बता दें कि इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में भी काबुल में बम धमाका हुआ था। ये धमाका काबुल के मनी एक्सचेंज मार्केट में हुआ था। इस हमले में दो मनी एक्सचेंजर्स घायल हुए थे।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img