03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी चुनाव : मऊ पहुंचे सीएम योगी आदित्‍यनाथ, कहा – ‘बुलडोजर बोलता नहीं, बोलती बंद करता है’

एफएनएन, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को विधानसभा मधुबन के पाती मैदान में पार्टी उम्‍मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। वहीं मधुबन के पाती मैदान में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा में लोगों की भीड़ सुबह से ही जुटने लगी थी। पूरा मैदान भगवा झंडों से पटा नजर आया। वहीं मुख्‍यमंत्री के आने के साथ ही समर्थकों ने नारेबाजी भी शुरू कर दी। मंच से मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने केंद्र और राज्‍य सरकार के जनहित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही विपक्षी दलों पर भी जोरदार हमला बोला।

मुख्‍यमंत्री ने मंच से विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि आज मुझे मधुबन में आने का अवसर मिला है। पांच चरणों का मतदान खत्म हो चुका हैं। छठवां चरण आ चुका है। रुझान में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। छठवें में जोरदार झटके लगेंगे, भाजपा 275 पार करेगी। जैसे भाजपा आगे है, वैसे विपक्षी भागने की फिराक में हैं।दारा सिंह को भी उन्‍होंने दगाबाज कहा। प्रत्‍याशी को लेकर बोले कि चिंता नहीं ठोक बजाकर लाये हैं, अब मत चूको चौहान।

कहा कि 2017 के पहले बिजली मिलती थी, जवाब नहीं में मिला। जाति धर्म देखकर पहले बिजली दी जाती थी।कोरोना में सबको वैक्सीन दी जा रही है। सपा और बसपा सब बिक जाती है। जरूरतमंदों को फ्री में राशन मिल रहा है। पहले सपा के गुर्गे राशन खाते थे और बसपा में हाथी राशन को खाता था। वहीं भाजपा में सबको सुरक्षा और सबको सम्मान दिया जा रहा है।

10 मार्च के बाद उज्ज्वला वाले को दो सिलेंडर दिया जाएगा, वहीं बेटी के जन्म पर कन्या सुमंगला में 15 से 25 हजार और 60 के ऊपर की महिलाओं को फ्री में यात्रा करने का मौका दिया जाएगा। वहीं फ्री में स्कूटी के साथ ही सामूहिक विवाह योजना में कन्यादान के लिए एक लाख रुपये दिए जाएंगे। कहा कि नौजवान कैसे छूटेगा? पांच लाख लोगों को नौकरी और दो करोड़ लोगों को स्वरोजगार दिया जाएगा।

हर एक परिवार को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा। सपा ने कम्प्लेन किया, अब दो करोड़ को टेबलेट दिया जाएगा। सपा परेशान है कि पैसा कहां से आ रहा है। सपा ने कब्रिस्तान का ही विकास किया है। सुरक्षा सबको दी जा रही है वहीं माफियाओं को रौंदने का काम किया गया है। बुलडोजर बोलता नहीं, बोलती बंद करता है। एक माफिया मऊ में गोली चला रहा था, कार की बोनट पर बैठ कर वह गोली चलाता था, आज कीड़े की तरह रेंग रहा है। इस तरह मुख्तार पर भी उन्‍होंने जोरदार हमला बोला। जनता से अपील किया कि चारों सीटों को जिताएं।पिछली बार दगाबाज ने धोखा दिया अबकी बार मौका नहीं मिलेगा।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img