03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव : भितरघात की शिकायतों पर प्रदेश संगठन से रिपोर्ट तलब

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भितरघात की शिकायतों से उठे विवाद पर प्रदेश संगठन से रिपोर्ट तलब की है। प्रदेश महामंत्री संगठन से इस संबंध में पूरा ब्योरा देने को कहा गया है। वहीं चुनाव लड़े सभी प्रत्याशियों को हिदायत दी गई है कि वे किसी भी तरह की शिकायत केवल पार्टी फोरम पर करेंगे। सभी को मीडिया में बयानबाजी न करने की हिदायत दी गई है।

विधानसभा चुनाव का मतदान समाप्त होने के बाद सोशल मीडिया पर लक्सर से विधायक संजय गुप्ता का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो ने भाजपा के भीतर खलबली मचा दी। इसमें गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक पर उन्हें हराने की साजिश करने का आरोप लगा रहे हैं। गुप्ता के बयान के बाद काशीपुर के विधायक हरभजन सिंह चीमा और चंपावत के विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने भी भितरघात का मुद्दा उठाया।

सूत्रों के मुताबिक, भितरघात को लेकर पार्टी के तीन विधायकों की खुलकर सामने आई बगावत से पार्टी संगठन भी असहज हो गया। इसे लेकर सियासी हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मामला केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच गया। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व ने भितरघात के मामले में प्रदेश संगठन से रिपोर्ट तलब कर ली है। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार जल्द रिपोर्ट भेज सकते हैं।

  • सीएम ने भी की विधायकों से बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी नाराज विधायकों से फोन पर बात की और उन्हें सलाह दी कि उन्हें कोई भी बात कहनी है तो केवल पार्टी फोरम उसे रखें। उन्होंने उनसे मीडिया में बात करने से परहेज करने का अनुरोध किया।

  • हिदायत : केवल पार्टी फोरम पर रखें बात

प्रदेश संगठन की ओर से सभी प्रत्याशियों को भी निर्देश जारी किए गए हैं कि चुनाव से संबंधित उन्हें कोई भी बात रखनी है तो वह केवल पार्टी फोरम पर रखी जाएं। सभी को सीधे मीडिया में न जाने की हिदायत दी गई है।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img