03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बस इस बार एक मौका झाडू को भी: उर्वशी बाली

Spread the love

एफएनएन, काशीपुर : जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है । अब दीपक बाली की धर्मपत्नी एवं डी-बाली ग्रुप की चेयरमैन श्रीमती उर्वशी बाली भी पति के सहयोग में चुनाव मैदान में कूद गई हैं। एक हफ्ते में उन्होंने करीब ढाई दर्जन बूथ कार्यालयो़ का उद्घाटन कर दिया है।

श्रीमती उर्वशी बाली कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए चुनाव प्रचार में जुटी हुई है़। वह जनता से साफ कह रही है कि उत्तराखंड के नव निर्माण और काशीपुर के विकास के लिए इस बार केवल आम आदमी पार्टी को ही कामयाब बनाएं और यदि उनके पति ने जन भावनाओं के अनुरूप काशीपुर का विकास ना किया तो अगली बार जनता उन्हें कतई वोट ना दें। श्रीमती उर्वशी वाली कहती है कि उत्तराखंड बनने के बाद से ही अब तक कांग्रेस और भाजपा ने सत्ता सुख तो बहुत भोगा मगर इस नवोदित प्रदेश का विकास कुछ नहीं किया ।लिहाजा अलग प्रदेश बनाकर भी देवभूमि की जनता को कुछ नहीं मिला ।आम आदमी पार्टी दिल्ली का विकास मॉडल लेकर देवभूमि को भी चमकाने के लिए आई है लिहाजा जनता की जिम्मेदारी बनती है कि वह एक सशक्त विकल्प के रूप में आई आम आदमी पार्टी को भी एक मौका देकर देखें ।इसमें हर्ज भी क्या है ?जब भाजपा और कांग्रेस ने कुछ किया ही नहीं तो फिर दूसरे को मौका दिया जाए और यदि आम आदमी पार्टी भी इन्हीं जैसी निकले तो अगली बार उसे दरकिनार कर दिया जाए ।श्री केजरीवाल झूठे वायदे करके जनता का वोट नहीं लेते बल्कि काम करके दिखाते हैं ।यही कारण है कि दिल्ली में तीसरी बार वे मुख्यमंत्री बने हैं ।हमें विश्वास है कि उनके कुशल मार्गदर्शन में उत्तराखंड में भी यदि आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों और यहां की जनता के सपनों का उत्तराखंड अवश्य बनेगा और ऐसा बनेगा कि उसके विकास मॉडल को देखकर जनता आश्चर्यचकित रह जाएगी। अतःइस बार एक मौका झाडू को भी।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img