03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, जानिए पीएम मोदी के अलावा कौन-कौन हैं शामिल

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए भाजपा की स्टार प्राचरकों की इस लिस्ट में पीएम मोदी, अमित शाह समेत कुल 30 नेताओं के नाम शामिल हैं. भारतीय जनता पार्टी के ये सभी नेता यूपी चुनाव के पहले चरण के लिए पार्टी  के लिए वोट मांगेंगे.

भाजपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे टॉप पर नाम पीएम नरेंद्र मोदी का है. उसके बाद जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी आदि का है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं. इस लिस्ट में स्मृति ईरानी और हेमा मालिनी भी शामिल हैं. तो चलिए जानते हैं भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल.

 

  • यूपी में कितने चरण में कब चुनाव

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा. उत्तर प्रदेश में अन्य चरणों में मतदान 14, 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को होगा. वहीं यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे.

  • पिछले चुनाव के नतीजे

2017 के चुनाव में बीजेपी ने यहां की 403 में से 325 सीटों पर जीत दर्ज की थी. सपा और कांग्रेस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. सपा ने 47 और कांग्रेस ने 7 सीटें ही जीती थीं. मायावती की बसपा 19 सीटें जीतने में कामयाब रही थी. वहीं 4 सीटों पर अन्य का कब्जा हुआ था.

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img