03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भगवंत मान होंगे पंजाब में आप के सीएम पद का चेहरा, अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : पंजाब में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पर से परदा उठा दिया है। केजरीवाल ने घोषणा की है कि पंजाब में सीएम पद का चेहरा भगवंत मान होंगे। केजरीवाल ने मान को अपना छोटा भाई बताया।पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा और नतीजे 10 मार्च को आएंगे। विधानसभा चुनाव की सरगर्मी शुरू होने के बाद से ऐसी चर्चा थी कि पार्टी राज्य में संगरूर से सांसद भगवंत मान को सीएम के रूप में प्रोजेक्ट कर सकती है। कुछ दिनों पहले पंजाब में ‘डोर टू डोर कंपेन’ के दौरान केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान ने लोगों द्वारा सीएम पद का चेहरा चुनने का सुझाव दिया है।

  • मोबाइल नंबर पर लोगों से पसंद पूछी

इसके बाद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से अपनी पसंद का सीएम चेहरा चुनने की अपील की। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि मोबाइल नंबर पर लोग फोन, मैसेज एवं ऑडियो संदेश भेजकर अपनी पसंद जाहिर कर सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि वह भी चाहते हैं कि भगवंत मान सीएम पद का चेहरा बनें। मान पंजाब में आप के प्रदेश अध्यक्ष हैं। इस अवसर पर केजरीवाल ने 7074870748 मोबाइल नंबर जारी किया। लोगों से इस नंबर पर 17 जनवरी की शाम पांच बजे तक अपनी पसंद बताने के लिए कहा गया।

  • इस बार कांग्रेस-AAP के बीच मुकाबला

इस बार चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्ट के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। पिछले चुनाव में आप को 20 सीटें मिलीं। शिअद को 15  सीटें और भाजपा को तीन सीटें मिली थीं। 2017 के विस चुनाव में कांग्रेस के खाते में 77 सीटें गई थीं और उसने सरकार बनाई। तीन कृषि कानूनों पर भाजपा का साथ छोड़ने वाले अकाली दल ने इस बार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन किया है जबकि भाजपा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की लोक कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img