03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कांग्रेस प्रदेश सचिव आशीष अरोरा बोबी लोगों से कर रहे जनसंपर्क

एफएनएन, काशीपुर : समूचे उत्तराखंड के साथ ही काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को और मजबूत कर विधानसभा चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत से जिताकर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष अरोरा बॉबी भरपूर मेहनत करने में जुटे हैं। जगह-जगह लोगों से संपर्क स्थापित कर उन्हें कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत कराकर पार्टी सुप्रीमो श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी और उत्तराखंड कांग्रेस के सिरमौर हरीश रावत के हाथों को मजबूत करने के लिए कांग्रेस को वोट देने का आहवान किया जा रहा है।

आज मुरादाबाद रोड स्थित फल मण्डी में आढ़ती राकेश अरोरा रिंकू की अध्यक्षता में हुई बैठक में मौजूद आढ़तियों व अन्य व्यापारियों से कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी ने कहा कि उनके द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से काशीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का आग्रह किया गया है। श्री रावत के यहां से चुनाव जीतने पर काशीपुर का अभूतपूर्व विकास होगा। आगामी 14 फरवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आहवान करते हुए बॉबी ने कहा कि जनविरोधी भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का इससे अच्छा मौका फिर नहीं मिलेगा। कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जयसिंह गौतम व ठेला-फड़-खोखा यूनियन अध्यक्ष इलियास माहीगीर ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा को जनसमस्याओं से कोई सरोकार नहीं है, लिहाजा जनसमस्याओं के समाधान हेतु कांग्रेस को वोट देना समय की मांग है। उपस्थितजनों ने कांग्रेस के साथ रहने व अन्य किसी भी पार्टी के बहकावे में न आने की बात कही। इस दौरान पप्पू आढ़ती, रहीस, हनीफ, अकबर, इब्राहिम, जितेन्द्र राणा, मनोज शर्मा गुड्डू, जसवंत सिंह ग्वाल, मंसूर अली मंसूरी, विपिन राजा समेत तमाम लोग थे।

Hot this week

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img