03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी के साथ जान दी

  • पहले विवाह रचाया, फिर उसी खेत में जहर खाया

एफएनएन, दिनेशपुर: रामबाग गांव की एक विवाहित युवती ने अपने अविवाहित प्रेमी के साथ पहले शादी की और फिर खेत में जहर खाकर दोनों ने जीवनलीला समाप्त कर ली। बताते हैं कि युवती की शादी दिल्ली में काम करने वाले युवक से हुई थी। वह पति के साथ दिल्ली में ही रहती थी। कुछ दिन पहले वह अपने मायके रामबाग चली आई थी। यहां उसकी अपने पूर्व प्रेमी के साथ नजदीकियां बढ़ गई।

बुधवार रात दोनों ने शादी की और इसी खेत में जहर खाकर जान दे दी। दोनों के शव खेत में पड़े मिले। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।

ग्राम रामबाग दिनेशपुर निवासी 22 वर्षीय राहुल मंडल पुत्र भवतोष मण्डल एवं गांव के ही डाला चांद की विवाहित पुत्री पूनम का शव गांव के एक खेत में ट्यूबेल के पास गुरुवार को मिला। इससे गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

परिजनों एवं ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पूनम की साढ़े तीन वर्ष पहले दिनेशपुर वार्ड एक निवासी युवक से शादी हुई थी। वह पति के साथ दिल्ली में रहती थी। राहुल मेहनत मजदूरी करता था। कुछ दिनों पूर्व पूनम पति से नाराज होकर मायके चली आइ थी। उसने राहुल के साथ ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली।

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img