03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी, पंजाब, उत्‍तराखंड और गोवा में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान आज

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : चुनाव आयोग पांच राज्‍यों उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में होने जा रहे विधानसभा चुनावों की घोषणा आज करने जा रहा है। आज दोपहर साढ़े तीन बजे चुनाव आयोग एक प्रेस वार्ता करने जा रहा है। इस प्रेस वार्ता के दौरान चुनाव आयोग की तारीखों का एलान किया जाएगा। इससे पहले चुनाव आयोग की टीम सभी चुनावी राज्‍यों में दौरा कर स्थिति का जायजा ले चुका है। इसके साथ ही सभी दलों के बीच चुनाव को लेकर बनी असमंजस की स्थिति भी पूरी तरह से खत्‍म हो जाएगी। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों के एलान के साथ ही सभी राजनीतिक दलों की एक नई कवायद शुरू हो जाएगी। बता दें कि देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए कांग्रेस आनलाइन कैंपेन कर रही है।

गौरतलब है कि उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, उत्‍तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर पहले से ही राजनीतिक दलों ने कमर कसी हुई है। इन पांच राज्‍यों में यूंं तो सभी राज्‍य खास हैं लेकिन बड़ी पार्टियों की निगाहें उत्‍तर प्रदेश और पंजाब के विधानसभा चुनाव पर लगी हैं। बता दें कि जिन राज्‍यों में विधानसभा चुनाव होना है वहां पर केवल पंजाब में ही कांग्रेस की सरकार है। अन्‍य जगहों पर भाजपा की ही सरकार है।

आपको यहां पर ये भी बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस बात की अपील की थी कि कोरोना के चलते विधानसभा चुनाव को आगे बढ़ाने पर विचार किया जाना चाहिए। इसके बाद कुछ राजनीतिक दलों ने भी इसी तरह की मांग की थी। लेकिन अब इस पर लगा सवालिया निशान हट जाएगा।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img