03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में भाजपा के पूरी तरह विफल रहे 5 साल उत्तराखंड के लिए त्रासदी साबित हुए : दीपिका गुड़िया आत्रेय

एफएनएन, काशीपुर : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पूरी तरह विफल रहे 5 साल उत्तराखंड के लिए एक त्रासदी साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के तीन तीन मुख्यमंत्री बदलने के बाद भी उत्तराखंड में बेरोजगारी व महंगाई चरम पर है। पलायन रूक नहीं रहा है। स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था भी बदहाल है।

डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने बताया कि विगत दिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के आवाहन पर दिल्ली में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा कैंपेन का आह्वान किया, जिसमें भाजपा के तीनों मुख्यमंत्रियों की प्रदेश में नाकामियों का पोस्टर जारी कर दर्शाया कि भाजपा ने प्रदेश में विकास के नाम पर केवल जनता को भटकाने का काम किया है। दीपिका गुड़िया ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की करनी और कथनी को समझ चुकी है और अब बदलाव के एकमात्र मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ कर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए तैयार है।

Hot this week

नरबलि वाले बयान पर बैकफुट पर आए विधायक हरीश धामी, बोले- इंसान हूं, जुबान फिसल गई

एफएनएन, पिथौरागढ़ : जौलजीबी मेले में नरबलि को लेकर...

PRD Jawans पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM धामी का पुतला फूंका

एफएनएन, देहरादून : PRD Jawans उत्तराखंड में अपनी मांगों...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img