03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान के नेतृत्व में ग्राम भाटखेड़ी में हुआ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए बैठक का आयोजन

एफएनएन, काशीपुर : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अरुण चौहान द्वारा ग्राम बांसखेड़ी में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मास्टर उमराव सिंह व संचालन पूर्व प्रधान रुप सिंह ने किया। अरुण चौहान ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने का आहवान आम जनता से किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने सिर्फ मुख्यमंत्री के चेहरों को बदला लेकिन भाजपा से जनता का मोहभंग हो गया है और जनता अब बदलाव चाहती है। कार्यक्रम के दौरान बांस खेड़ी गांव की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में एकजुटता से मतदान कर कांग्रेस को जिताने का आश्वासन दिया गया। बैठक में मुकेश, महावीर सिंह, रोहित, योगेश कुमार, आकाश, रामकिशोर, राजपाल सिंह, गजराज सिंह, सुभाष पाल, अशोक आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Hot this week

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img