03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली सीएम केजरीवाल कोरोना संक्रमित, दून में की थी पदाधिकारियों के साथ बैठक, रैली को किया था संबोधित

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी के पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने ट्ववीट कर इस बात की जानकारी देते हुए अपने संपर्क में आए सभी लोगों से एहतियात बरतने और जांच कराने की अपील की है। केजरीवाल के पाजिटिव आने के बाद उत्तराखंड में भी हलचल है। बीते रोज केजरीवाल उत्तराखंड के दौरे पर थे। हालांकि, यहां भी कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल, प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। साथ ही जल्द टेस्ट कराने की भी बात कही है।

अरविंद केजरीवाल तीन जनवरी को उत्तराखंड के दौरे पर रहे। केजरीवाल जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधा बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां उन्होने एक बजे से पौने तीन बजे तक पार्टी पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की। इसके बाद उन्होंने पदाधिकारियों के साथ लंच भी किया। बीजापुर में केजरीवाल के साथ आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, आप वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल मौजूद रहे। पहले केजरीवाल ने इन दोनों नेताओं के साथ बैठक की।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल के से मिलने के लिए कार्यकर्त्ताओं का तांता बीजापुर गेस्ट हाउस में लगा रहा। हालांकि, समय की कमी के चलते केजरीवाल शीर्ष पदाधिकारियों के अलावा अन्य किसी से नहीं मिले। दोपहर पौने तीन बजे केजरीवाल बीजापुर से परेड ग्राउंड के लिए रवाना हो गए। परेड ग्राउंड में उन्होंने एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित किया।

दिल्ली लौटने के बाद जब केजरीवाल ने अपना कोरोना टेस्ट कराया तो वे कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि उनमें हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आने वालों से अपील की है कि वे सभी अपनी कोरोना जांच करवाएं और एहतियात बरतें। केजरीवाल के पाजिटिव आने के बाद अब उनसे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओं में हलचल मच गई है। बता दें जनसभा के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं हुआ था।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img