03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

धमाके से दहला लुधियाना, पुराने कचहरी परिसर में विस्फोट से 1 की मौत, 6 घायल

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले लुधियाना के पुराने कचहरी परिसर की दूसरी मंजिल में धमाका हुआ है। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के मकान भी हिलने लगे। लोग दहशत में बाहर निकल गए। बताया जा रहा है कि धमाके ेमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वकील नरिंदर आदिया ने इसकी पुष्टि की है। करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। विस्फोट सेकंड फ्लोर पर जज स्वेता दास की अदालत के सामने बाथरूम और रिकार्ड रूम के पास हुआ है। जज स्वेता दास छुट्टी पर थी इसलिए उनकी अदालत में कोई सुनवाई नहीं थी। प्रत्यक्ष दर्शी सुधीर कुमार का कहना है कि जोरदार धमाका हुआ और अचानक धुआं ही धुआं हो गया। घायलों में एडवोकेट कुलदीप मंड भी शामिल हैं। उन्हें जीएमसी ले जाया गया है। विस्फोट इतना जोरदार था कि बिल्डिंग के सभी शीशे टूटकर बिखर गए। छत पर चारों ओर खून के छींटें बिखरे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। धमाके से इमारत को काफी नुकसान हुआ है। इमारत के काफी हिस्से टूटकर नीचे गिर गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाके कारण धूल का गुबार उठ गया। धमाका कैसे हुआ अभी इसका पता नहीं चल पाया है। तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

विस्फोट के समय मौके पर बड़ी संख्या में लोग थे। पुलिस अधिकारी अभी कुछ बता नहीं रहे। उनका कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। अभी उनका ध्यान राहत एवं बचाव कार्य पर है। पुलिस का कहना है कि जिले में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। लुधियाना के पुराने कचहरी परिसर में ब्लास्ट के बाद मौके पर मौजूद भीड़ और पुलिस अधिकारी। लुधियाना में पुराने कचहरी परिसर में धमाके के बाद घायल हुई एक महिला को बाहर लेकर आते हुए मौके पर मौजूद लोग। धमाके बाद पूरे कचहरी परिसर में दहशत है। धमाके की सूचना के बाद लोग अपनों को फोन घनघनाते लगे हैं।

बता दें, इसी माह की शुरुआत में दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में बम धमाका हुआ था। ब्लास्ट टीन के डिब्बे में हुआ। सफेद पाउडर डिब्बे में रखा हुआ था। वह कोर्ट में रूम में बिखर गया। कुछ कील, मोटर साइकिल की बैटरी और वायर भी बिखरे हुए मिले हैं। हालांकि धमाके से मौके पर कोई गड्ढा नहीं हुआ है।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img