चमोली जनपद में पति-पत्‍नी और तीन बच्‍चों की संदिग्‍ध परिस्थि‍तियों में मौत, राजस्व की टीम कर रही मामले की जांच

एफएनएन, चमोली : चमोली जिले के घाट के दूरस्थ गांव घुनी में एक ही परिवार के तीन बच्चों और पति पत्‍नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। राजस्व की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। मौत के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। राजस्व विभाग की टीम शवों के पंचनामा में जुट गई है।

इस संबंध में नायब तहसीलदार धीरज राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों की टीम गांव में ही बुलाई गई है। इस हादसे में दिनेश (38 वर्ष) पुत्र ध्यानी राम, बीरा देवी (35 वर्ष) पत्नी दिनेश, अक्षय (सात वर्ष), नेहा (13 वर्ष) और अरुण (8 वर्ष) के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दिनेश ने एक कमरे में रस्सी के सहारे छत पर लगे हुक पर फांसी लगाई हुई थी, जबकि बीरा देवी और बच्चों के शव दूसरे कमरे में बरामद हुए। इस पूरी घटना से घुनी गांव में मातम पसरा हुआ है। नायब तहसीलदार धीरज राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...

“आंख से आंसू को मोड़ा जा रहा है…!”

सारस्वत समारोह में हुआ गणेश 'पथिक' संपादित साहित्यिक पत्रिका...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img