03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रायपुर ड्रग रैकेट: पाकिस्तान सप्लाई लिंक में पंजाब के तस्कर गिरफ्तार, अधिकारियों की जांच जारी

एफएनएन, बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. बिलासपुर पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई केस में मुख्य आरोपी को पंजाब के तरनतारन से गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम बाला उर्फ बलराम सिंह सनियारे है. बिलासपुर पुलिस का दावा है कि ड्रग्स की खेप पाकिस्तान से आती थी जिसे आरोपी देश के अन्य हिस्सों में सप्लाई करता था. इस तरह बिलासपुर पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है.

बिलासपुर में ड्रग्स तस्करी, पंजाब से मुख्य सरगना अरेस्ट

बिलासपुर के सीएसपी निमितेश सिंह परिहार ने बताया कि कुछ दिनों पहले शहर की चकरभाटा पुलिट ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इनमें मोहित हिंदुजा, करणदीप सिंह और आरजिंदर कुमार शामिल थे. तीनों आरोपियों के पास से 34 ग्राम हेराइन बरामद हुई थी. पूछताछ में पता चला कि करणदीप सिंह दूसरे राज्य से हेरोइन लाकर मोहित इंदुजा को सप्लाई करता था. उसके बाद रजिंदर कुमार इसे ऊंची कीमत पर बेचता था.

पाकिस्तान वाया पंजाब से ड्रग्स की तस्करी

बिलासपुर पुलिस की जांच में अहम खुलासा हुआ कि तीनों आरोपियों के पास पंजाब से ड्रग्स पहुंचता था. उसके बाद ये तीनों ड्रग्स को बिलासपुर समेत राज्य के दूसरे इलाकों में खपाते थे. पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई चेन की जांच शुरू की. इसी बीच पुलिस विवेचना में पता चला कि पंजाब के तरनतारन से इन तीनों ड्रग्स तस्करों को ड्रग्स मिलती थी. पुलिस ने और तफ्तीश की तो खुलासा हुआ कि पंजाब के तरनतारन से ड्रग्स की यह खेप इन्हें मिलती थी. बिलासपुर पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि तरनतारन के खेमकरण में ड्रग्स का मुख्य सप्लायर बाला उर्फ बलराम सिंह सनियारे रहता है.

पाकिस्तान से जुड़े ड्रग्स नेटवर्क के तार, जांच जारी

बाला उर्फ बलराम सिंह का गांव पाकिस्तान सीमा से 200 मीटर की दूरी पर है. जांच में यह भी संकेत मिले कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब में नशीली पदार्थ गिराए जाते हैं जिन्हें बाद में देश के अलग अलग राज्यों में सप्लाई किया जाता है. यहीं से बाला उर्फ बलराम सिंह सनियारे ड्रग्स की खेप को सप्लाई करता था. अभी पुलिस इस इनपुट पर काम कर रही है. इस इनपुट पर जांच के बाद और खुलासा हो सकेगा.

पूछताछ में पता चला था कि आरोपी पंजाब के तरनतारन के थाना खेमकरण क्षेत्र में रहता है. वहीं से वह ड्रग्स की सप्लाई करता है.आरोपी पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्र में रहता है.मामले में तीन आरोपियों को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है. अब मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है- निमितेश सिंह परिहार, सीएसपी, बिलासपुर सिविल लाइन

आरोपी को तरनतारन से बिलासपुर ला रही पुलिस

सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब से पुलिस बिलासपुर लेकर आ रही है. उसे ट्रेन से जरिए लाया जा रहा है. बिलासपुर लाने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img