03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कानपुर में झकरकटी समानांतर पुल के लोकार्पण को हरी झंडी

  • 28 को प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पण कराने की तैयारी

एफएनएन, कानपुर : आईआईटी ने झकरकटी समानांतर पुल की मजबूती की जांच करने के बाद हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही पुल के चालू होने का रास्ता भी साफ हो गया है। 28 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इस पुल का भी लोकार्पण कराने की तैयारी है। इससे करीब 10 लाख लोगों को जाम से राहत मिलेगी। एनएच पीडब्ल्यूडी ने जीटी रोड पर झकरकटी पुल के समानांतर पुल बनवाया है। 102 करोड़ से बने इस पुल की मजबूती की जांच आईआईटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने 10 दिन पहले की थी। अधिशासी अभियंता एसपी ओझा ने बताया कि आईआईटी ने प्रोविजनल रिपोर्ट दे दी है। इसमें पुल की मजबूती मानकों के अनुरूप पाई गई है। 30 पेज की विस्तृत रिपोर्ट बाद में आएगी। प्राप्त रिपोर्ट 20 को भूतल परिवहन मंत्रालय भेज दी जाएगी। वहां से लोकार्पण कार्यक्रम तय किया जाएगा। उधर, शनिवार को आम लोगों द्वारा खोले गए इस पुल को ठेकेदार ने बैरिकेडिंग लगाकर बंद करवा दिया है।

  • 28 से पहले पुल पर लाइटें लगवाए नगर निगम

एनएच पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता शिवप्रकाश ओझा ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर बताया है कि 28 फरवरी को प्रधानमंत्री पुल का लोकार्पण कर सकते हैं। इसलिए पुल पर प्रकाश व्यवस्था के लिए पोल लगवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें। ताकि बाद में तोड़फोड़ न करनी पड़े। साथ ही लाइटें भी 28 से पहले लगवाएं

Hot this week

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img