Sunday, February 15, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड की जनता व्यर्थ के मुद्दों एवं जुमलेबाजी से हो चुकी परेशान...

उत्तराखंड की जनता व्यर्थ के मुद्दों एवं जुमलेबाजी से हो चुकी परेशान , कांग्रेस अबकी बार 60 पार : दीपिका गुड़िया आत्रेय

एफएनएन, काशीपुर : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश सदस्य डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि देहरादून के परेड ग्राउंड में विजय सम्मान रैली में उत्तराखंड की जनता ने कांग्रेस पार्टी को समर्थन स्वरूप आशीर्वाद देते हुए राहुल गांधी जी का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उमड़ा जनसैलाब राहुल गाँधी के प्रति जनता के अटूट विश्वास को प्रमाणित करता है। ग्राउंड के बाहर भी लोग श्री राहुल गांधी जी के भाषणों को सुनने के लिए उत्सुक हो रहे थे।

कांग्रेस नेत्री दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि विशाल ग्राउंड में जनता की जुबान पर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद का ही नारा था जो कि अब आने बाले विधानसभा 2022 के चुनाव में उत्तराखंड प्रदेश में कांग्रेस को जीत दिलाने को तैयार है। डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि विजय सम्मान रैली की सफलता का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव एवं नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के अत्यंत सुदृढ़ नेतृत्व को जाता है। साथ ही कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों के साथ ही जनता का योगदान रैली को सफल बनाने में रहा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से रैली में जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उससे यही प्रतीत होता है कि जनता व्यर्थ के मुद्दों एवं जुमलेबाज़ी से परेशान हो चुकी है। निश्चितरूप से भविष्य में कांग्रेस पार्टी 60 सीटें पार करने जा रही है और सत्ता में बैठे वह लोग जो विकास के दावे करते हैं वह सारे दावे धरातल पर विफल साबित हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments