03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली में सामने आए ओमिक्रोन के 10 नए मामले, मरीजों की कुल संख्या हुई 20

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान ओमिक्रोन वैरिएंट के 10 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामले 20 हो गए हैं। इन 20 मरीजों में से 10 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यह जानकारी खुद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मीडिया के सामने आकर दी। दिल्ली में ओमिक्रोन के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। पिछले 48 घंटे के दौरान 14 नए मामले सामने आए हैं, जिसे दिल्ली के लिए अच्छा नहीं माना जा सकता है, क्योंकि ओमिक्रोन को डेल्टा की तुलना में कई गुना तेजी से फैलना वाला स्ट्रेन बताया जा रहा है।

बता दें कि दिल्ली में ओमिक्रोन के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी क्रम में एक बार दिल्ली में बृहस्पतिवार को ओमिक्रोन के चार नए मामले सामने आए थे। ये सभी विदेश से यात्रा करके दिल्ली पहुंचे। शुक्रवार को भी नए मामलों के आने के बाद दिल्ली में ओमिक्रोन के कुल मामले बढ़कर 20 हो गए हैं। इनमें एक महिला मरीज यूनाइटेड किंगडम (यूके) से सफर करके दिल्ली आई है। अस्पताल के डाक्टरों के अनुसार 10 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं और सभी को छुट्टी मिल गई है। ओमिक्रोन से पीड़ित मरीजों में गंभीर बीमारी नहीं है और हालत स्थिर है।

उल्लेखनीय है दिल्ली में ओमिक्रोन का पहला मामला पांच दिसंबर को आया था, उस वक्त तंजानिया से आए 37 वर्षीय युवक ओमिक्रोन संक्रमित पाया गया था। वह एक सप्ताह दक्षिण अफ्रीका में ही रहा था। कुछ दिन पहले उसे अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। पहले मामले के कुछ दिनों बाद जिम्बाब्वे से आए एक व्यक्ति को ओमिक्रोन पाजिटिव पाया गया था। इसके बाद 13 दिसंबर को चार मरीजों के सैंपल पाजिटिव पाए गए थे। जिसमें से दो मरीज विदेश से यात्रा करके आए थे। इसके अलावा दो अन्य मरीजों की विदेश यात्रा नहीं की थी, इनमें से एक मरीज विकासपुरी का रहने वाला है, और दूसरा उसके घर शादी में आया उसका दोस्त है। दोनों नई दिल्ली इलाके में स्थिति होटल में एक शादी समारोह में शामिल हुए थे। अब जो चार नए मामले आए हैं उनमें से दो मरीज स्वीडन, एक मरीज यूनाइटेड किंगडम (यूके) व चौथा मरीज भी किसी दूसरे देश से आया है। एयरपोर्ट पर उन्हें पाजिटिव पाए जाने पर लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट ओमिक्रोन पाजिटिव पाई गई है।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img