03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भूकंप से पहले फोन पर गूगल करेगा अलर्ट

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो गूगल की तरफ से आपके लिए एक अच्छी खबर है। गूगल एक ऐसी टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है, जिससे आपका स्मार्टफोन अर्थक्विक डिटेक्टर का काम करेगा। यानी आपको भूकंप आने से पहले ही पता चल जाएगा। यूएसए टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने कहा है कि वो एंड्रॉयड डिवाइसेज में अर्थक्वेक अलर्ट्स भेजने के लिए यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के साथ मिलकर काम करना शुरू कर रहा है। अलर्ट भेजने की शुरुआत कैलिफोर्निया से की जाएगी। गूगल का कहना है कि दुनियाभर में प्राकृतिक आपदाओं का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को कुछ सेकेंड पहले अलर्ट भेजकर हम उन्हें और उनके प्रियजनों को सुरक्षित रहने में मदद कर सकते हैं।

ggogale

कैसे काम करेगा अलर्ट फीचर

अगर फोन किसी ऐसी चीज को डिटेक्ट करता है, जिसे भूकंप समझा जाए तो ये फौरन गूगल के अर्थक्वेक डिटेक्शन सर्वर को एक सिग्नल देगा। इसके अलावा जहां भूकंप जैसे लक्षण नजर आएंगे वहां की लोकेशन भी भेजेगा। गूगल ने कहा है कि अगर आपको ऐसा लगे कि आपके आसपास भूकंप आया है, तो आप गूगल सर्च बार में ‘Earthquake’ या ‘Earthquake near me’ के सर्च रिजल्ट देख सकेंगे।

प्ले स्टोर में कई ऐप्स मौजूद

गूगल के प्ले स्टोर पर भी ऐसे कई ऐप्स मौजूद हैं, जो भूकंप का अलर्ट देते हैं। इनमें अर्थक्विक नेटवर्क, अर्थक्लिक अलर्ट, माय अर्थक्विक अलर्ट, अर्थक्विक अलार्म जैसे कई ऐप्स हैं। ये ऐप्स फोन में मौजूद एक्सेलेरोमीटर की मदद से कंपन को रिकॉर्ड करते हैं और भूकंप की प्रकृति का कंपन होने पर आपको नोटिफिकेशन देते हैं। वहीं, कई ऐप्स भूकंप के कंपन के डेटा को कैलीफोर्निया स्थित बर्कले सिस्मोलॉजिकल लैबोरेटरी के पास भेज देते हैं।

Hot this week

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...

Haldwani Base अस्पताल की इमरजेंसी में हमला, घायल युवक के साथी पर धारदार हथियार से वार

एफएनएन, हल्द्वानी : हल्द्वानी के बेस अस्पताल में उस...

Rahul Gandhi का छात्र संवाद राजनीतिक ड्रामा, युवाओं का समय किया बर्बाद: महेंद्र भट्ट

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र...

Topics

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img