03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ओमिक्रॉन वेरिएंट की दहशत को लेकर सीएम केजरीवाल का सवाल- अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध में देरी क्यों?

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने में देरी पर सवाल उठाया है। केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ओमिक्रॉन से प्रभावित देशों से भारत आने वाली उड़ानों को तत्काल प्रभाव से रोकने का आग्रह किया था।

केजरीवाल ने कहा कि कई देशों ने ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से उड़ानें रोक दीं हैं। हम इसमें देरी क्यों कर रहे हैं? हमने पहली लहर में भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रोकने में देरी की थी। अधिकांश उड़ानें दिल्ली में उतरती हैं। कृपया उड़ानें तुरंत रोक दें। हमें ओमिक्रॉन को भारत में प्रवेश करने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। मैं आपसे(प्रधानमंत्री) तत्काल प्रभाव से इन क्षेत्रों से उड़ानें बंद करने का आग्रह करता हूं। इस संबंध में कोई भी देरी हानिकारक साबित हो सकती है।

केंद्र ने पिछले गुरुवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से आने या जाने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच और परीक्षण करने के लिए कहा था। दिल्ली में कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन की आहट से दहशत है। इसको लेकर आगमन से पहले जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं मंगलवार को सीएम केजरीवाल सुबह 11 बजे कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन और तीसरी लहर को लेकर दिल्ली की तैयारियों की समीक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है।

  • देरी हो सकती हानिकारक

पीएम मोदी को लिखे पत्र में सीएम केजरीवाल ने आग्रह किया कि जिन देशों में कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट पाया जा रहा है, वहां से आने वाली फ्लाइट को तत्काल प्रभाव से पूरी तरह से बंद कर दिया जाय। कोई भी देरी हानिकारक साबित हो सकती है।

  • आपको बचाने के लिए हम उठाएंगे हर जरूरी कदम

वहीं इससे पहले केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि अफ्रीकी देशों से कोरोना के नए वेरिएंट के फैलने के खतरे को देखते हुए हमने विशेषज्ञों से सोमवार को डीडीएमए के समक्ष एक प्रजेंटेशन देने और जरूरी कदम उठाने की सलाह देने के लिए कहा है। आपको और आपके परिवार को बचाने के लिए हम हर जरूरी कदम उठाएंगे।

 

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img